चिल्ड्रंस डे पर तैमूर को पापा सैफ़ अली खान से मिली 1.30 करोड़ की कार।

चिल्ड्रंस डे पर तैमूर को पापा सैफ़ अली खान  से मिली 1.30 करोड़ की कार।

सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को लेकर जो भी ख़बर जब भी आती है बड़ी बन जाती है। तैमूर की  ख़बरों से लेकर तस्वीरों तक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। इस बार खास तौर चिल्ड्रंस डे परतैमूरउनके फेवरेट कलर की ब्रांडेड कार मिली है।

दरअसल, आज बाल दिवस है और इस खास अवसर पर पापा सैफ़ ने बेटे तैमूर को 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट की है। सोमवार को सैफ़ ने चैरी रेड एसआरटी जीप खरीदी। जब सैफ़ से यह सवाल किया गया कि वो किसको फर्स्ट राइड के लिए ले जाएंगे तो उन्होंने तैमूर का नाम लिया। सैफ़ ने आगे कहा कि इस कार में पीछे एक बेबी सीट है, तो तैमूर को फर्स्ट राइड मिलेगी। सैफ़ से जब यह पूछा गया कि क्या वो यह कार तैमूर को गिफ्ट करेंगे तो उन्होंने हस्ते हुए कहा कि तैमूर का कार का कलर पसंद आएगा तो यह उसके लिए रहेगी।

Leave a comment