भूख हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी।

भूख हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी।

हरियाणा में साल 2016में आउटसोर्स पॉलिसी-2के तहत भर्ती किए गए 365कर्मचारियों को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर और रोडवेज हड़ताल के दौरान एस्मा लगा कर हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं।

सिरसा के बस अड्डा परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जतायाकर्मचारी नेता राम कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय कमेटी के आह्वान पर 24घंटे की भूख हड़ताल की गई है। पिछले दिनों हुए रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन में कर्मचारियों पर एस्मा लगा कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और 2016आउटसोर्स पॉलिसी के तहत लगे 365कर्मचारियों को भी सरकार ने हटा दिया जिस से प्रदेश भर के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को वापस लिया जाए, नहीं तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

Leave a comment