रोडवेज कर्मचारियों और सरकार में तनातनी जारी।

रोडवेज कर्मचारियों और सरकार में तनातनी जारी।

हरियाणा में पिछले कई दिनों से राडेवज की बसें नहीं चलने से परेशान जनता की मुसीबत और बढ़ गई है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के साथ ही हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े कई विभागों के कर्मचारी भी आज से अनिश्चिकालिन हड़ताल पर हैं।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी महकमों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।आपकों बतादें कि रविवार को चंडीगढ़ में हुई रोडवेज तालमेल कमेटी और सरकार के बीच वार्ता विफल हो गईजिसके बाद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया हैं।  आपकों बतादें कि सरकार के बुलावे पर रविवार को रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारी वार्ता में शामिल हुए। परिवहन निदेशालय में पहले दौर की वार्ता में करीब एक घंटे तक कर्मचारी नेताओं को मनाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और परिवहन सचिव धनपत सिंह बैठक में पहुंचे और दूसरे दौर की वार्ता शुरू हुई।

इस दौरान जब प्रधान सचिव ने रोडवेज को खत्म कर निगम बनाने की बात कही तो गुस्साए कर्मचारी नेता वार्ता छोड़कर परिवहन निदेशालय से बाहर निकल गए। मामला बिगड़ते देख परिवहन महानिदेशक पंकज अग्रवाल और एडीजी दहिया उनको मनाकर वापस लाए। इसके बाद रूक-रूक कर वार्ता चलती रही और दोनों पक्षों में खूब गरमा-गरमी हुई। मुख्य मसला किलोमीटर स्कीम के तहत बसों के संचालन पर ही अटका रहा। प्रधान सचिव ने साफ किया कि मुख्यमंत्री ही इस संबंध में कोई फैसला लेंगे और जल्द ही तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सीएम से कराई जाएगी।

 

Leave a comment