पेपर लीक मामले में तीन राज्यों में छापेमारी।

पेपर लीक मामले में तीन राज्यों में छापेमारी।

CBSE पेपर लीक मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मेल भेज CBSEको पेपर लीक होने की जानकारी दी थी।

उस व्यक्ति को ढूंढ लिया गया है। पुलिस ने कहा कि गूगल से मिली जानकारी के मुताबिक इसी शख्स ने मेल किया था। इधर देर शाम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच प्रीत विहार स्थित CBSEके कार्यालय में जांच करने पहुंची है।क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा में भी डेरा जमाए हुए है। इसके अलावा दिल्ली के बवाना,नोएडा,गाजियाबाद और बहादुरगढ़ के पास टीम ने छापा मारा है। क्राइम ब्रांच के JOINTCPआलोक कुमार ने बताया कि वो दिल्ली CBSEऑफिस में CBSEके अधिकारियों से कुछ जानकारी लेने आये थे। उन्होनें बताया कि CBSEके अधिकारियों ने उनका सहयोग किया है जिसके आधार पर ही आगे की जांच की जाएगी।

 

Leave a comment