राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसियों में नहीं थम रही गुटबाजी।

राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसियों में नहीं थम रही गुटबाजी।

हुड्डा खेमे को एक मंच पर लाने के बाद कांग्रेसी खेमे में एकजुटता का दावा करने वाले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर भले ही अपनी पीठ थपथपा रहे हो।

लेकिन सिवानी क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं के बीच गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। वो भी तब जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हों। बता दें कि रैली का निमंत्रण देने के लिए जब पूर्व सांसद श्रुति चौधरी सिवानी पहुंची तो हुड्डा के नजदीकी और पूर्व विधायक सोमवीर खेमे से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस बैठक से दूरी बना ली। जो पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है। उधर वर्करों की बैठक में पूर्व सांसद श्रुति ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए निमंत्रण दिया। और कहा कि इस रैली में हरियाणा की भागीदारी ऐतिहासिक होगी। साथ ही पूर्व सांसद ने राज्य और केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार रेप की घटनाओं में नंबर वन हैं। बसपा और इनेलो के गठबंधन के बाद कांग्रेसियों के बीच लगातार चल रही गुटबाजी और आपसी कलह का ये सिलसिला नहीं रूका तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का खेल बिगड़ सकता है।

Leave a comment