चार दिवसीय कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी।

चार दिवसीय कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार शुरू करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही प्रदेश भाजपा प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी के मंदिर यात्रा पर तंज सकते हुए उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ बताया है। येदियुरप्पा ने ये दावा भी किया कि राहुल कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के भाजपा के सपने को पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो चुनावी हिंदू राहुल गांधी का बेल्लारी में हार्दिक स्वागत करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के हमारे सपने को पूरा करेंगे।बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। राहुल गुजरात चुनाव की तरह ही कर्नाटक में भी भाजपा के खिलाफ आक्रामक शैली में दिखेंगे और राफेल समेत भाजपाशासित राज्यों के भ्रष्टाचार पर घेरेंगे।

Leave a comment