राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें डराया जा रहा है,

धमकाया जा रहा है। राहुल ने अमित शाह को हत्या का आरोपी बताते हुए कहा कि ऐसे लोग पार्टी अध्यक्ष हैं। कर्नाटक में येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के संविधान के साथ मजाक हो रहा है। देश की जनता को डराया जा रहा है। ये सरासर तानाशाही है। छत्तीसगढ़ की एक जनसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी हमें डरा रही है। प्रेस हो या न्यायपालिका सभी को डराया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, 'संसद भवन में बीजेपी सांसदों से मेरी बात होती है। वे बताते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक शब्द नहीं बोल सकते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार केवल अमीरों के कर्ज माफ करती है। जब किसानों के कर्जमाफी की बात आती है तो अरुण जेटली कहते हैं की उनकी सरकार कर्ज माफ करने की नीति पर काम नहीं करेगी।

 

 

Leave a comment