बिप्लब के फिर बिगड़े बोल

बिप्लब के फिर बिगड़े बोल

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। इस बार बिप्लब गलत जानकारी का शिकार हो गए, और टैगोर के बारे में गलत जानकारी दे गए।

ताजा मामले में बिप्लब देब ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में एक विवादित बयान दिया है। बिप्लब ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने अंग्रेजों का विरोध करने के लिए अपना नोबेल पुरस्कार वापस लौटा दिया था।

हालांकि नोबल पुरस्कार का ब्रिटेन से कोई लेना देना नहीं था। दरअसल रवींद्रनाथ टैगोर ने जलियावाला बाग में हुए भीषण नरसंहार के बाद विरोधस्वरुप ब्रिटिश हुकूमत द्वारा दी गई नाइटहुड की उपाधि को लौटा दिया था।

आपको बता दें कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारत के प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार और दार्शनिक थे। उन्हें उनकी महान रचना 'गीतांजलि' के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया था।

 

Leave a comment