अगले साल शादी रचा सकते है प्रियंका और निक।

अगले साल शादी रचा सकते है प्रियंका और निक।

कपल ऑफ द इयर' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद से फैन्स उनकी शादी को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं।
अब तक जो खबर आ रही थी उसमें कहा जा रहा था कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक, दोनों अगले साल शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इससे जुड़ी तैयारियों में दोनों की फैमिली अभी से जुट गई है। इससे पहले तक इस बात को लकेर चर्चा काफी तेज थी कि प्रियंका दीपिका-रणवीर से पहले अक्टूबर में ही शादी रचा सकती हैं। खबर है कि निक और प्रियंका ने अपनी शादी के लिए जगह फाइनल कर ली है और वे अमेरिका में शादी रचा सकते हैं, जहां दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद होंगे। बताया गया है कि चूंकि एंगेजमेंट का आयोजन इंडिया में किया गया, इसलिए शादी यूएस में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में शादी रचाने के बाद मुंबई में बॉलिवुड वालों और बड़ी हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा सकता है।

Leave a comment