पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात।

अमृतसर में पिछले दिनो पुलिस कमिश्नर आफिस के बाहर महिला से हुई लूट की गुथी को पुलिस ने सुलक्षा दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरप्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने युवको से महिला से छीना पर्स भी बरामद किया है। आपको बता दे कि इस लूट में महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर जा रही थी। वहीं इन युवकों ने महिला से लूट के चलते पर्स छीनने की कोशिश की। जब महिला ने पर्स नही छोड़ा तो इन युवकों ने पर्स को जोर से खिंचा। जिसके बाद महिला स्कूटी से नीचे अपनी बेटी के साथ गिर गई। और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इन युवको की हैवानियत ये रही कि महिला की मौत के बाद भी ये युवक उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से युवको की पहचान कर इन युवको को महज 48घंटो में गिरफ्तार लूट की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a comment