अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम

अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम

यूपी कानपुर में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित नजर आ रही है। सिविल लाइन में दबंगों ने महिलाओं की सरेआम पिटाई कर दी और पुलिस मुकदर्शक बनी रही।

जिससे आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस अधिकारियों से कहा कि वर्दी की जगह चूडियां पहन लेनी चाहिए। दरअसल, सिविल लाइन्स में स्थित डीएवी गर्ल्स हॉस्टल के बाहर दो कारे आपस में टकरा गयी। जिसके बाद दबंगो ने पहले कार के ड्राइवर को पीटा और गाली गलौच करके चले गए। जिस पर पीड़ित ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। और दबंग वापस लौट आए और उन्होंने दोबारा विवाद करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि दबंगों को जल्द काबू किया जाएगा और जो भी दोषी पुलिस कर्मी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a comment