पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली।

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल पहुंच सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई।, इस दौरान उन्होनें जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

पीएम ने कहा कि वे उन तमाम माता-पिता और गुरुजनों को नमन करते हैंजिन्होंने आप जैसे वीर पुत्रों को जन्म दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के वीर जवानों के साथ दीवाली मनाना उनका सौभाग्य है। प्रकाश पर्व दीपावली के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जहां प्रकाश होता है, वहां बुरे कर्म का किसी के मन में ख्याल नहीं आता, लेकिन अंधेरा बुरा कर्म करने के लिए सुविधाजनक होता है, बुरे कर्म वाले अंधेरे को ही ज्यादा पसंद करते हैं। मोदी ने जवानों की तुलना दीये से करते हुए कहा कि जिस तरह दीया खुद जलकर प्रकाश करता है उसी तरह आप भी अपने आपको कष्ट देकर वह प्रकाश फैलाते हैंजो देश में अभय पैदा करता है।

 

Leave a comment