पाकिस्तान ने BSF के जवानों पर किया हमला।

पाकिस्तान ने BSF के जवानों पर किया हमला।

जम्म-कश्मीर में सांबा के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने BSFजवानों पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। BSFका कहना है कि मंगलवार सुबह कुछ जवान सरकंडा काटने के लिए अपनी ही सीमा में फेंसिंग के आगे गए थे,

तब अचानक पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग कर दी इसमें एक जवान घायल हो गया बाकी के जवानों ने मोर्चा संभाला और वहां से सुरक्षित स्थान की तरफ आ गए। जबकि एक जवान वहीं छूट गया, देर शाम तक जवान की तलाश जारी रही लेकिन वो नहीं मिला.. रात BSFने खुलासा किया कि जवान का शव घटनास्थल पर मिला है।BSFने शहीद जवान की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है। जवान के शहीद होने की खबर दोपहर से ही इलाके में फैल गई लेकिन BSFइसकी पुष्टि नहीं कर रहा था, BSFके आधिकारिक बयान के अनुसार BSFके जवान फेंसिंग के आगे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हुई जवानों ने मोर्चा लेते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक जवान को गोली लग गई। उक्त क्षेत्र के पास पाकिस्तान का सुरक्षित बांध बना हुआ है। जबकि भारतीय सीमा की तरफ दलदल और घना सरकंडा है। इस वजह से घायल जवान का देर तक पता नहीं लग पाया।

 

Leave a comment