महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

आज देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWCकी बैठक के लिए महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे। बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे,कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी। उन्होंने सत्ताधारी NDAपर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं। हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है। मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं हैवो उनका नाम लेते हैंलेकिन घृणा और हिंसा का संदेश पहुंच रहा है। बता दें कांग्रेस आज एक नया भजना भी जारी करेगी। जिसके बोल है, ए गांधी तेरे सिपाही हम।

Leave a comment