आज के दिन छोड़ी थी वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी

आज के दिन छोड़ी थी वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी

36 साल की उम्र में भी धोनी खिलाड़ी की तरह फिट हैं. मतलब मिशन 2019 वर्ल्ड कप के लिए वह बिल्कुल तैयार हैं
महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़े आज पूरा एक साल हो गया है। 4 जनवरी 2017 को धोनी ने वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। पिछले एक साल में काफी कुछ बदल गया है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार आगे बढ़ रही है। पहले टेस्ट और फिर वनडे-टी20 में भी टीम बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। 
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले एक साल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में अपना योगदान दिया। इस बीच उनके फॉर्म पर भी सवाल उठे, लेकिन हर बार धोनी ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुँह बंद किया। कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री ने भी समय-समय पर कहा कि धोनी से बेहतर कोई नहीं है, कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी का रोल टीम में काफी बदल गया। चूंकि वो सबसे सीनियर हैं, साथ ही अनुभवी कप्तान भी है  इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी ज्यादा है।  कई बार मैदान पर धोनी बड़ा फैसला लेते हुए नजर आते हैं, कप्तान कोहली भी मुश्किल समय में उनके पास मदद के लिए जाते हैं।  इस दौरान कभी कोई कप्तान और सीनियर खिलाड़ी के बीच खटपट की खबर नहीं आई। कप्तान कोहली ने भी हर बार कहा है कि ये मेरे लिए अच्छी बात है कि मेरी कप्तानी की शुरुआत में धोनी वहां पर मौजूद हैं। धोनी ना सिर्फ कप्तान को टिप्स देते हैं, बल्कि गेंदबाजों के लिए फील्डिंग सेट करना, उन्हें कहां पर गेंद डालनी है,  उन्हें  सब कुछ बताते हैं।  अब देखना ये है की मिशन 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया क्या कमाल करती है। 

Leave a comment