होटल में NRI महिला का शव मिलने से फैली सनसनी।

होटल में NRI महिला का शव मिलने से फैली सनसनी।

फरीदाबाद के एक होटल में एनआरआई महिला की बाथ टब में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गईहोटल के रूम नंबर 631 में मृतक पाई गई महिला का नाम ऋतु कुमार है और महिला पिछले 5 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी।

फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान कर जांच कर रही है। पुलिस ने लन्दन में रह रहे महिला के पति को सुचित कर दिया है।पति के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस के मुताबिक ऋतु के परिजनों ने ही देर रात होटल में फोन किया कि ऋतु काफी देर से उनका फोन नहीं उठा रही हैजिसपर स्टाफ ने पुलिस को इसकी सुचना दीजब पुलिस होटल पहुंची और होटल स्टाफ से कमरा खुलवाया तो ऋतु की डेड बॉडी बाथ टब में पड़ी थी। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक ऋतु के पति अरुण खन्ना लन्दन में रहते हैं। वहीं मृतक महिला का परिवार दिल्ली में रहता हैमहिला ने उनकी आईडी देकर होटल में रह रही थी।

 

Leave a comment