नहीं रहें सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर।

नहीं रहें सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर।

 

नहीं रहें सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर।

सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। आचरेकर का जन्म 1932 में हुआ था। सचिन तेंदुलकर को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में आचरेकर का अहम रोल रहा है। मुंबई के शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित के लिए वह सबसे ज्यादा मशहूर रहे हैं।  सचिन तेंदुलकर के अलावा उन्होंने विनोद कांबली, प्रवीण आमरे, समीर दिगे और बलविंदर सिंह संधू जैसे क्रिकेटरों के निखारा है।

महान बल्लेबाज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने अपने कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि आचरेकर सर की मौजूदगी से स्वर्ग में भी क्रिकेट समृद्ध होगा।

बता दें कि बुधवार को मुंबई में तेंदुलकर के कोच रहे रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया। वो 87 वर्ष के थे। आचरेकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 2013 में स्ट्रोक के बाद से वो चलने-फिरने में असमर्थ थे।

हाल ही में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने एक क्रिकेट अकादमी शुरू की है। इस अकादमी के लिए उन्होंने अपने गुरू रमाकांत आचरेकर का आशीर्वाद उनके घर जाकर लिया था। क्रिकेट में नई प्रतिभाओं की खोज करने से पहले उन्होंने अपने कोचआचरेकर से मुलाकात की ताकि युवाओं को अपने गुरु के सम्मान का महत्व समझ में आ सके। नहीं रहें सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर

 

 

Leave a comment