रोका सेरेमनी में कुछ यूं आए नज़र निक और प्रियंका

रोका सेरेमनी में कुछ यूं आए नज़र निक और प्रियंका

आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी पर हर किसी की नजरें है। हम आपके साथ लगातार प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी से जुड़ी हर एक जानकारी को साझा कर रहे है।
प्रियंका और निक के फैंस लगातार इस सेरेमनी से जुड़ी खबर को जानने के लिए बेकरार है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अपने खास दिन पर प्रियंका क्या पहनने वाली है?
 
मीडिया ने एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि रोका सेरेमनी के लिए प्रियंका और निक ट्रेडिशनल अवतार में नजर आने वाले है।  रोका सेरेमनी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर प्रियंका और निक के फैंस के चेहरे पर मुसकान जरुर आ जाएगी।
सामने आई तस्वीर में प्रियंका पीले रंग के सूट और प्लाजो में नजर आ रही है तो वहीं निक सफेद रंग के कुर्ते और चुड़ीदार में दिख रहे है।सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी मौजूद है। बॉलीवुड जगत से किसी भी हस्ती को इस सेरेमनी का न्यौता नहीं भेजा गया है। फिलहाल तो बात की जाए प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की तो हाल ही में उन्होंने सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरु की है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद प्रियंका लॉस एंजेलिस जाने वाली है और वहीं पर वह अक्टूबर में निक के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

Leave a comment