प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, राहुल गांधी ने पूर्वी यूपी में बनाया महासचीव।

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, राहुल गांधी ने पूर्वी यूपी में बनाया महासचीव।

प्रियंका गांधी की आखिरकार राजनीति में एंट्री हो गई है.

पिछले कई सालों से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे. प्रियंका गांधी वाड्राको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया. इससे पहले प्रियंका की भूमिका अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने तक ही सीमित थी.

बता दें आपको बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले भी अनौपचारिक रूप से राजनीति में सक्रिय रही हैं. इससे पहले वह रायबरेली और अमेठी में अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं. हालांकि यह पहली बार है जब पार्टी में उन्हें औपचारिक पद दिया गया है.

इसी संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसमें लिखा है, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है. वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी.'

प्रियंका के अलावा मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। केसी वेणुगोपाल को संगठन में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है।

Leave a comment