यूपी के देवरिया में भी मुजफ्फरपुर जैसा केस।

यूपी के देवरिया में भी मुजफ्फरपुर जैसा केस।
 
बिहार के मुजफ्फरपुर की तरह ही देवरिया के एक बालिका गृह में वहां लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक बच्ची की शिकायत पर एसपी ने बालिका गृह से कई लड़कियों को रेस्क्यू कराया है।
फिलहाल संस्था को सील कर दिया गया है। रविवार देर रात इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है कि संस्था से अभी 18 लोग गायब हैं, जिनमें बालिका गृह की 
 
रविवार को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बालिका गृह से बिहार के बेतिया की रहने वाली एक बालिका किसी तरह यहां से भाग निकली। यहां से वह सीधे महिला थाने पहुंची और यहां उसने एसओ को संस्था के अंदर चल रही गतिविधियों की शिकायत की। एसओ ने घटना की जानकारी एसपी रोहन पी कनय को दी। एसपी ने तत्काल संस्था के बारे में जानकारी एकत्र की। महिला हेल्पलाइन 181 की काउंसलर को बुलाया गया। लड़की ने अपने बयान में संस्थान से सेक्स रैकिट के संचालन का आरोप लगाया। एसपी ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि संस्थान की मान्यता साल 2017 में ही खत्म कर दी गई थी। संस्थान गैर कानूनी ढंग से संचालित हो रहा था।
 
एसपी ने एक टीम बनाकर देर रात संस्थान में छापा डलवाया। छापेमारी के दौरान वहां 24 बच्चे और महिलाएं मिलीं। उन्हें वहां से निकालकर दूसरे सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में अस्थायी तौर पर भेजा गया है। संस्थान को सील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि संस्थान की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनकी बेटी कंचनलता अभी फरार है। सोमवार को महिलाओं और बच्चों का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a comment