नगर पालिका की हड़ताल जारी।

नगर पालिका की हड़ताल जारी।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है और कर्मचारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है।

तीन दिवसीय हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। आज हड़ताल के दूसरे दिन भी  कर्मचारियों ने नगर परिषद के बाहर धरना जारी रखा। आज भी झाड़ू छोड़कर, कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। विगत मई में उनकी 16 दिवसीय हड़ताल हुई थी। उस समय सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि तमाम मांगे मान ली जाएगी बावजूद इसके सरकार ने एक भी मांग को पूरा नहीं किया। उस पर वादाखिलाफी की है जिसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश है। अभी तीन दिवसीय हड़ताल है। अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।

Leave a comment