दुनिया का 12वां अमीर देश है मुंबई

दुनिया का 12वां अमीर देश है मुंबई

भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई दुनिया के शीर्ष 15सबसे धनी शहरों में शुमार हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई, टोरंटो और पेरिस जैसे शहरों को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया का 12वां सबसे धनी शहर हो गया है,

जबकि न्यूयॉर्क इस सूची में नंबर एक पायदान पर है।न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार कुल 950अरब डॉलर की निजी संपत्ति के साथ मुंबई दुनिया का 12वां सबसे धनी शहर है। इसके बाद टोरंटो (944अरब डॉलर), फ्रैंकफर्ट (912अरब डॉलर) और पेरिस (860अरब डॉलर), फ्रैंकफर्ट और पेरिस का स्थान है। मीडिया की खबर के अनुसार, अरबपतियों की जनसंख्या के हिसाब से मुंबई दुनिया के 10शहरों में शामिल है। मुंबई में ऐसे कुल 28अरबपति हैं, जिनकी कुल संपदा 1अरब डॉलर या उससे ज्यादा है। गौरतलब है कि मुंबई देश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां दुनिया का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है। वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट और मीडिया शहर के प्रमुख कारोबार में से है।

सूची के अनुसार दुनिया के सबसे धनी देश न्यूयॉर्क की कुल निजी संपत्त‍ि 3ट्रिलियन यानी 3लाख करोड़ डॉलर है। इस सूची में लंदन दूसरे (2.7लाख करोड़ डॉलर), टोक्यो तीसरे (2.5लाख करोड़ डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को चौथे (2.3लाख करोड़ डॉलर), स्थान पर है।इस रिपोर्ट में किसी शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों के कुल निजी संपत्ति के आधार पर शहर की कुल संपदा तय की गई है। इसमें लोगों की सभी प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हित को जोड़ते हुए उसमें से देनदारियों को घटाया जाता है।

पंद्रह सबसे धनी देशों की सूची में उपरोक्त के अलावा बीजिंग, शंघाई, लॉस एंजिलिस, हांगकांग, सिडनी, सिंगापुर और शिकागो शामिल हैं।

Leave a comment