राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने दिया गीता का संदेश।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने दिया गीता का संदेश।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरा से गीता का संदेश देते हुए वसुधैव कुटुंबकम की बात की थी। कुरुक्षेत्र एक आध्यात्मिक, धार्मिक और शिक्षा का केंद्र है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में तीनों काल चक्रों का गीता में वर्णन किया है।

वह विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस मौके पर देश भर से संस्कृति महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने मंच से दीनदयाल उपाध्याय से लेकर डॉ. BRअंबेडकर और स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय सादा जीवन एवं उच्च विचारों के महान व्यक्ति थे। उनका मकसद था की शिक्षा को निशुल्क किया जाए और शिक्षा का व्यवसायीकरण ना हो, डॉ. बी आर अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

 

Leave a comment