मंदिर अधिग्रहण से आक्रोश में आए सेवार्थी। मंदिर अधिग्रहण पर रोक की मांग।

मंदिर अधिग्रहण से आक्रोश में आए सेवार्थी। मंदिर अधिग्रहण पर रोक की मांग।

गोवर्धन मंदिर के अधिग्रहण करने और वहां पर गोवर्धन श्राइन बोर्ड बनाए जाने के सरकार की  फैसले पर वहां के सेवायतों ने नाराजगी जताई है

प्रदेश सरकार द्वारा गोवर्धन श्राइन बोर्ड बनाये जाने व उसके अंतर्गत गोवर्धन के प्रमुख मंदिरो के अधिग्रहण करने की सूचना पर मंदिर सेवायतो मै आक्रोष फैल रहा है। गोवर्धन के प्रमुख गिरिराज मुखारबिंद दानघाटी मंदिर के सेवायतो ने सरकार के मंदिर अधिग्रहण प्रस्ताव के विरोध में सरकार के विरूद्ध जमकर नारेवाजी कर आंदोलन का विगुल फूंक दिया है। दानघाटी मंदिर पर सेवायत समाज की बुधवार को आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक मै उपस्थित सेवायतो ने सरकार द्वारा मंदिर के अधिग्रहण की कार्यवाही का धुर विरोध करते हुए हर स्तर के संघर्ष का ऐलान किया। तथा आन्दोलन की रणनीति भी तय की।

Leave a comment