भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब।

भारत की मानुषी छिल्लर  ने जीता मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब।

17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल की मिस व‌र्ल्ड घोषित किया गया। स्पर्धा में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। 20 वर्षीय मानुषी ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ खिताब अपने नाम किया।मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जब जजों ने मानुषी से पूछा- किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए अौर क्यों?  इस पर मानुषी ने कहा- चूंकि मैं अपनी मां के अत्यधिक करीब हूं। इसलिए सोचती हूं कि मां सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं। जहां तक सैलरी की बात है तो इसका मतलब धन से नहीं, बल्कि मान और सम्मान से है। सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कुर्बान करती हैं। इसलिए मेरा मानना है कि मां ही वह पेशा है, जिसे सर्वोच्च सम्मान और वेतन मिलना चाहिए। मानुषी के इस जवाब ने उन्हें खिताब दिला दिया। मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता।

Leave a comment