मराठा आरक्षण को लेकर आज फिर महाराष्ट्र बंद।

मराठा आरक्षण को लेकर आज फिर महाराष्ट्र बंद।

सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने महाराष्ट्र बंद बुलाया है। मराठी क्रांति मोर्चा समेत कई संगठनों के बंद के कारण पूरे राज्य में सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता किया गया है।

गौरतलब है कि मराठा संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले महीने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी नजर आई थी। इसी वजह से सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।सरकार ने बंद के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर त्वरित कार्यबल की छह कंपनियां और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल तथा राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक-एक कंपनी तैनात की है।कई स्थानों पर पुलिस की मदद के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात किये जा रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और कानून व्यवस्था को हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी।

 

 

Leave a comment