मध्यप्रदेश और मिजोराम विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश और मिजोराम विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए और मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

इस चुनाव के लिए एकहजार 94 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल दो हजार 899 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें से 2644 पुरुषऔर 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 65 हजार 367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 17,000 मतदान केंद्र संवेदनशील बताये जा रहा है।

इन केन्द्रों पर केंद्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। तो वहीं मिजोराम में पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार तंत्र से जोड़ दिया गया है ताकि मतदान के दौरान त्वरित रूप से सूचनाएं भेजी जा सकें। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है। राज्य में कांग्रेस 2008 से सत्ता में है और उसकी नजरें तीसरी बार सरकार बनाने पर हैं। 2013 में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी। कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि बीजेपी 39 सीटों पर मैदान में है।

 

Leave a comment