टोल कंपनी पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा।

टोल कंपनी पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा।

घरौंडा नेशनल हाइवे नंबर एक पर बना बसताड़ा टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल टोल कंपनी ने स्थानीय लोगों से भी टोल वसूली का फरमान जारी किया है। जिसके चलते लोगों में टंल कंपनी के खिलाफ रोष है।

इसी कड़ी में कई समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने नई अनाज मंडी में बने कम्युनिटी हॉल में कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया। समाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर टोल कंपनी ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो शहरवासी उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नही हटेंगे।समाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहरवासियों को अपने काम के लिए हर रोज करनाल जाना पड़ता है और कई बार तो एक दिन में कई-कई चक्कर भी लगाने पड़ते है। ऐसे में उन्हें हर बार टोल पार करने के लिए भारी भरकम टोल देना पड़ेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 15 जून तक कंपनी ने फैसला वापिस नहीं लिया। तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि घरौंडा क्षेत्र को करीब साढ़े तीन साल तक टोल फ्री रखने के बाद सोमा कंपनी ने स्थानीय वाहनों से भी टोल वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

Leave a comment