SBI खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी, 31 दिसंबर तक खाता आधार से लिंक करवाना है जरुरी।

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी, 31 दिसंबर तक खाता  आधार से लिंक करवाना है जरुरी।

अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको यह साल खत्म होने यानी 31 दिसंबर तक यह काम करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार 31 दिसंबर तक आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी से आपको अपना अकाउंट ऑपरेट करने में दिक्कत हो सकती है। बैंक ने यह साफ किया है कि ऐसा न करने वालों का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है, जिसके जरिए ये अहम जानकारी अपने ग्राहकों तक पहुंचाई है। ट्वीट में बैंक ने लिखा है कि डिजिटल लाइफ के लाभ उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने अकाउंट को आधार से लिंक कराना होगा। इसके लिए 31दिसंबर आखिरी तारीख है। जो भी ग्राहक ऐसा नहीं करेंगे, उनका खाता 1जनवरी से उस समय तक के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, जब तक कि आधार नंबर को अकाउंट से लिंक नहीं किया जाएगा।

Leave a comment