पूरी कांग्रेस पार्टी में खुद ही है आक्रोश- कृष्ण बेदी।

पूरी कांग्रेस पार्टी में खुद ही है आक्रोश- कृष्ण बेदी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस आक्रोश की बात कर रही है, लेकिन आक्रोश तो खुद कांग्रेस में ही है।

बेदी ने आगे कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष ना बनने का आक्रोश है, अशोक तंवर को विधायकों का उनकी बैठकों में शामिल नहीं होने का आक्रोश है और किरण चौधरी को CLPलीडर होते हुए भी सदन में विधायकों का उनको साथ नहीं मिलने से आक्रोश है। इसके अलावा उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता में किसी तरह का आक्रोश नहीं है और आने वाले समय में कांग्रेस के 40 विधायक भी नही होंगे। बेदी ने कहा कि हरियाणा में इस रैली का कोई असर नहीं होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक-एक विधान सभा क्षेत्र में 15 लोगों को टिकट का लालच देकर भीड़ जुटाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन जब टिकट बंटवारे का समय आएगा तो टिकटें सिर्फ परिवारवाद के आधार पर दी जाएंगी।

 

Leave a comment