दिल्ली कूच कर रहे किसानों की धरपकड़।

दिल्ली कूच कर रहे किसानों की धरपकड़।

कर्ज माफी और फसलों का लागत मूल्य से डेढ़ गुणा अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। शुक्रवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली कूच किया।

कई किसान पुलिस प्रशासन की निगाहों के बचकर दिल्ली कूच करने में सफल रहे, जबकि कई किसानों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया। अकेले जींद में 50से अधिक किसानों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।कुछ किसानों को पुलिस ने गत दिवस ही हिरासत में ले लिया था।

116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 43 किसान शाहाबाद, 34 किसान पिपली, 16 किसान लाडवा तो पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचे 15 किसानों को थाना केयूके क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पंजाब भाकियू के कादियां गुट के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां व प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह गोलेवाल सहित पांच लोगों पर 107/150 की कार्रवाई की गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसानों को समझाने और दिल्ली आने से रोकने के लिए पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखा है। वहीं, विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने दिल्ली कूच का एलान करने वाले किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

Leave a comment