कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कर्नाटक मे सभी राजनीतिक पार्टीयां चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को खूब लुभा रही हैं। लेकिन 12 मई को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

कन्नड़ फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री और कांग्रेस पार्टी की कार्यकार्ता भावना रमन्ना ने भारतीय जनता पार्टी का आज दामन थाम लिया है। खबरों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद फिल्म अभिनेत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बादामी रोड शो में भी शामिल हुईं।

इस तरह से अचानक भावना रमन्ना ने भाजपा का दामन थामकर सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224सीटों में से 223सीटों पर 12मई को चुनाव होंगे 15मई को नतीजे आएंगे।

Leave a comment