इसरो ने एक साथ 31 उपग्रहों को किया लॉन्च।

इसरो ने एक साथ 31 उपग्रहों को किया लॉन्च।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाई है और इसरो का सैटेलाइट भेजने का शतक पूरा हो गया है।

इसरो ने सुबह 9.28 पर पीएसएलवी के जरिए एक साथ 31 उपग्रह को लॉन्च किया। वहीं भेजे गए कुल 31 उपग्रहों में से तीन भारतीय हैं और 28 छह देशों से हैं। इन 6 देशों में शामिल कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका है। पृथ्वी अवलोकन के लिए 710 किलोग्राम का काटरेसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है। वही इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी शामिल है जिसमें 100 किलोग्राम का माइक्रो और 10 किलोग्राम का नैनो उपग्रह भी शामिल हैं।

Leave a comment