गोहाना में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन आज।

गोहाना में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन आज।

पहली बार हो रही यह रैली के चुनावी घोषणाओं से भरपूर होने की संभावना है। अगले साल लोकसभा चुनाव है। इनेलो विधानसभा चुनाव भी साथ होने की तैयारी के साथ मैदान में है।

लिहाजा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की मौजूदगी में गोहाना की रैली में इनेलो पार्टी अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। इसके साथ ही रैली को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर सबकी निगाहें रहेंगी। इनेलो नेताओं ने मायावती के रैली में शामिल होने की घोषणा की थी। आपकों बतादें कि हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके ताऊ देवीलाल की 25 सितंबर को 105 वीं जयंती थी। इस दिन भारी बरसात के चलते रैली को स्थगित कर दिया गया था।इनेलो की इस रैली के कई राजनीतिक मायने हैं। सोनीपत व रोहतक के बीच पड़ने वाली गोहाना की जाटलैंड में रैली कर इनेलो जाटों में अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सत्तारूढ़ भाजपा को भी खुली चुनौती देगा। यह इलाका कभी इनेलो का गढ़ माना जाता था, लेकिन दस साल तक सत्ता में रहे हुड्डा ने यहां अपना कब्जा जमा लिया। इनेलो अब हुड्डा की तरफ मुड़ा अपना वोटबैंक वापस लाने की जुगत में है।

Leave a comment