भारत की न्यूजीलैंड पर पहली जीत, नेहरा को विजयी विदाई।

भारत की न्यूजीलैंड पर पहली जीत, नेहरा को विजयी विदाई।

शिखर धवन और रोहित शर्मा के बीच 158 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने विश्व की नंबर टी-20 की टीम न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में फिरोजशाह कोटला मैदान में 53 रनो से मात दी है। और इसी के साथ ही आशीष नेहरा को भी टीम इंडिया ने विजयी विदाई दी है। भारत ने शिखर और रोहित के रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बता दें कि कीवी टीम आठ विकेट पर 149 रन ही बना पाई। जिसके चलते भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 6 टी-20 मुकाबलों में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाया।

Leave a comment