भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास।

भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास।

झांसी में दो देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास ने आतंकवाद को करारा जवाब देने की बड़ी तैयारी करनी शुरू कर दी है। बबीना कैन्टोमेंट के फायरिंग रेज में रूस और भारत की सेनाओ ने सुंयक्त अभ्यास किया।

घर में छिपे आतंकियों के ठिकानों के साथ साथ पहाड़ों, जगंलों में घात लगाए बैठे आतंकियों और दुश्मन देश की सेनाओं को बाहर निकालने के लिए तोप, टैंकरों से भारी गोलाबारी का अभ्यास किया गया दोनों देशों के संयुक्त युद्ध अभ्यास में दोनों तरफ से 250-250 सैनिकों ने हिस्सा लिया। वहीं इस बाबत भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने कहा कि अब तक दोनों देशों के बीच यह दसवां सैन्य अभ्यास किया जा रहा है। दोनों देशों की सेनाओं ने इस अभ्यास में आतंकवाद की कमर तोड़ने का बड़ा अभ्यास किया। वहीं युद्ध अभ्यास में शामिल भीष्म टैंकों की ताकत के बारे में टैंक चलाने वाले एक भारतीय सैनिक ने विस्तार से जानकारी दी।

 

Leave a comment