जगह-जगह टैक्स लेकर भी हाईवे में कोई सुधार नहीं!

जगह-जगह टैक्स लेकर भी हाईवे में कोई सुधार नहीं!

जगह-जगह अवैध कट दे रहे हादसों को न्यौता

करनाल-सोनीपत हाईवे पर करीब 3 जगाहों पर काफी समय से टोल वसूला जाता है, लेकिन हाईवे पर महंगे टोल वसूलने के बावजूद हाईवे ऑथोरिटी और सोमा कंपनी वो सुविधाएं नहीं देती दिख रहीं जिससे हाईवे पर हादसों में कमी आए और चालकों को अन्य सविधाएं मिले। यहां तक कि नॉर्म्स में शामिल जरुरी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है जिसमे  से एक अहम है एम्बुलेंस को हटाना! 

करनाल हाईवे पर बड़े निजी अस्पतालों से सांठ गांठ कर हाईवे पर से हाईवे ऑथोरिटी और सोमा कंपनी की एम्बुलेंसे हटा दी गई है। करनाल हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट खुले हुए हैं जिस कारण न जाने कितने लोग अब तक हादसों का शिकार हुए हैं। हाईवे पर जगह-जगह बनाये गए सीवेज में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण वो टूटे हुए हैं जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। लेकिन यह बात देख कर भी अनदेखी की जा रही है। 

Leave a comment