अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही।

अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही।

यूपी फर्रुखाबाद से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जहां प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत हो गई।। दरअसल महिला के परिजनों ने उसे प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में लेकर पहुंचे।

लेकिन अस्पताल में किसी डॉक्टर के नहीं होने पर स्टाफ़ ने महिला को भर्ती कर लिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। परिजन के बार बार डॉक्टरों से इलाज के लिए कहने पर भी उसका इलाज नहीं हुआ। और ना ही महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया।। काफी समय बीतने के बाद डॉक्टरों ने महिला को सैफई के लिए रिफर कर दिया। लेकिन सैफई तक पहुंचने के लिए 3 घण्टे का समय चाहिए था। तो महिला के परिजनों ने उसे पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन आग बबूला हो गए। और शव लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को कार्रवई करने का आश्वासन देते हुए मामला शांत करवाया।

 

Leave a comment