हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज, 337 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज, 337 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद।

हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 5बजे तक मतदान होगा। अगर मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग होंगे तो मतदान का समय शाम 5 बजे से आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

प्रदेश में 50लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग के लिए 7हजार 5सौ 25मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। प्रदेश में 11हजार 300 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जबकि 5हजार 4सौ 30होमगार्ड के जवान और 1 हजार होमगार्ड उत्तराखंड से बुलाए गए हैं। चुनावों में इस बार 18 राजनीतिक दलों के 337 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार कांगड़ा में हैं जहां से 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि झंडूता में सिर्फ दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों में 399 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो अतिसंवेदनशील हैं। जहां निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन केंद्रों पर पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से इन मतदान केंद्रों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर एरिया भी सील किए गए हैं।

Leave a comment