कांग्रेस ने लूटा प्रदेश, हुड्डा को जेल की करनी होगी तैयारी: ग्रोवर

कांग्रेस ने लूटा प्रदेश, हुड्डा को जेल की करनी होगी तैयारी: ग्रोवर

रोहतक के  सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले तीन वर्षों में समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे... 

रोहतक: सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले तीन वर्षों में समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया है। वे शनिवार को नगर में अलग अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर लोगों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल में जाने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करके प्रदेश की जनता को लूटा। इतना ही नहीं, अपने चहेतों को सत्ता का लाभ देकर उन्हें मालामाल कर दिया। भाजपा सरकार ने तीन वर्ष में इतने विकास कार्य करा दिए हैं, जितने की कांग्रेस की सरकार 15 साल में भी नहीं करा पाई थी।

 

 

Leave a comment