सरकार के दावे हुए खोखले साबित।

सरकार के दावे हुए खोखले साबित।

जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार महिला अधिकारों की बात कह रही हैं। और पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय दिलाने का दावा कर रही हैं।

लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही हैं।न तो पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी जा रही हैं और न ही उसकों समय पर न्याय मिल पा रहा हैं।जिससे परेशान होकर पीड़ित महिलाएं अनशन पर बैठने को मजबूर है।ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात से आया है।जहां एक महिला अपने पति और ससुरान वालों की प्रताडना के साथ आलाधिकारियों के कार्यशैली से परेशान होकर।अपने दो मासूम बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनशन में बैठकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है।जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर दो मासूम बच्चों के साथ महिला के अनशन की खबर सुनते ही आनन-फानन अधिकारी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को समझाने का प्रयास करने लगे।वहीं पीड़ित महिला ने इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

 

Leave a comment