गीता जयंती पर हरियाणा की जनता को खास तोहफा,हिसार और हरिद्वार के बीच नई ट्रेन शुरू।

गीता जयंती पर हरियाणा की जनता को खास तोहफा,हिसार और हरिद्वार के बीच नई ट्रेन शुरू।

अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव पर हरियाणा की जनता को रेलवे ने खास तोहफा दिया है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र होकर हिसार से हरिद्वार तक नई ट्रेन शुरू की है। इसे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्‍होंने रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। यह ट्रेन सप्‍ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन हिसार से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र, भिवानी, पानीपत चलेगी। उन्‍होंने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की नवीनीकरण परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a comment