लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी से मिलने आई थी अंबाला।

लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी से मिलने आई थी अंबाला।

अंबाला से एक लड़की के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से मिलने कुरुक्षेत्र से अंबाला आई थी। दोनों ने  जन्मदिन मनाने के लिए होटल में एक कमरा लिया था। होटल मैनेजर ने बताया कि उन्होंने सभी फॉर्मेलिटी पूरी करके इन दोनों को कमरा दे दिया। और थोड़ी ही देर बाद मैनेजर को सूचना मिली की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment