रोडीज की होस्ट गायलिन ने ब्वॉयफ्रेंड शीहान को बनाया हस्बैंड

रोडीज की होस्ट गायलिन ने  ब्वॉयफ्रेंड शीहान को बनाया हस्बैंड

एम् टी वी  के सबसे मशहूर  रियलिटी शो रोडीज़ की एंकर गायलिन मेंडोंसा और  शीहान फुर्टाडो काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में दोनों ने शादी कर ली। 
 2017 में रोडीज की होस्ट रही एक्ट्रैस गायलिन मेंडोंसा ब्वॉयफ्रेंड शीहान फुर्टाडो के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी शादी में बॉलीवुड और टीवी  जगत   के कई सेलेब्स भी शामिल हुए। साथ ही इस शादी में रोडीज में मेंटोर की भूमिका में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और रणविजय शामिल हुए।  दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद हाल ही में दोनों ने  क्रिश्चियन रीती-रिवाज से शादी कर ली। 
 शादी में गायलिन और शीहान के फैमिली मेंबर्स  शामिल हुए और दोनों के ही घरवाले उनकी शादी से काफी खुश नजर आए। गायलिन ने शादी की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की और उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'My happily ever after'
इसके साथ ही गायलिन की शादी का एक वीडियो   सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है जिसमें गायलिन अपने  पति  शीहान संग  मस्ती भरा डांस करती नज़र आई।  
 

Leave a comment