चार साल मासूम की अपहरण के बाद हत्या।

चार साल मासूम की अपहरण के बाद हत्या।

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां चार वर्षीय मासूम का अपरहण किया, फिर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।

2 अप्रैल को गायब हुए मासूम बच्चे का शव 4 अप्रैल को सोनीपत में दिल्ली ब्रांच नहर से बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।जानकारी के मुताबिक, पानीपत की बत्रा कॉलोनी का रहने वाला 4 वर्षीय मासूम विवेक 2 अप्रैल की शाम 6 बजे अचानक गायब हो गया। जिसके बाद विवेक के परिजनों को पानीपत के मॉडल टाउन थाने में अपरहण का मामला दर्ज करवाया था। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी परिवार के साथ आपसी कहासुनी है जिसके चलते उनके बेटे का अपरहण हुआ था।इस मामले में में सोनीपत डीएसपी हितेन्दर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की था। आज विवेक का शव सोनीपत में दिल्ली ब्रांच नहर से बरामद हुआ। विवेक के हाथ पैर बांध कर उसे नहर में फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसने विवेक की हत्या की है।

Leave a comment