प्लॉस्टिक बैग फैक्ट्री में आग लगने से गिरी 5 मंजिला इमारत, हादसे में 3 लोगों की मौत।

प्लॉस्टिक बैग फैक्ट्री में आग लगने से गिरी 5 मंजिला इमारत, हादसे में 3 लोगों की मौत।

लुधियाना शहर के औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने के बाद एक इमारत के ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुश्ताक नगर स्थित एक प्लास्टिक बैग की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरु किया। इसी दौरान फैक्ट्री की जर्जर इमारत ढह गई जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद 15-20 लोग मलबे में फंसे हुए बताए जा रहे हैं जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और दमकल के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इमारत के मलबे में कुछ दमकल कर्मी भी फंसे हो सकते हैं। 

Leave a comment