किसानों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

किसानों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

महंगाई, न्यूनतम भत्ता, कर्जमाफी समेत कई मुद्दों को लेकर देश के किसान राजधानी दिल्ली की सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे है।

प्रदर्शन में देश भर से आए किसानों ने इक्ठ्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं बाढ़ से प्रभावित केरल के किसानों ने भी प्रदर्शन किया। किसानों के मार्च के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जाम की स्थिति है, इसके अलावा कुछ रास्तों को बंद कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसानों क कहना है सरकार की नीतियां गलत हैं। सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों को लेकर अपनी नीतियों को बदलना चाहिए। किसानों की मांग है कि रोज बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाई जाए, खाद्य वितरण प्रणाली की व्यवस्था को ठीक किया जाए और  मौजूदा पीढ़ी को उचित रोजगार मिले, सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी भत्ता 18000 रुपया प्रतिमाह तय किया जाए।  

 

Leave a comment