फन्ने खान' पर संकट

फन्ने खान' पर संकट

रिलीज से पहले फिल्म फन्ने खां कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म पर रोक लगाने के लिए वासु भगनानी की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन टीम ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ याचिका दाखिल की है।
उन्होंने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज करवाई है। यह याचिका फिल्म के वितरण को लेकर हुए विवाद के कारण हैं। क्रिअर्ज एटरटेनेंट के साथ उनकी 10 करोड़ की डील हुई थी। इस डील के अनुसार भगनानी ने 8.50 करोड़ जमा करा दिए थे। और तो और रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की बाकी का अमाउंट देने की बात हुई थी। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव  और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं।
 
इसके अलावा फिल्म के एक सॉंग ‘मेरे अच्छे दिन आ गए’ को लेकर भी विवाद चल रहा हैं। विरोध कर रहे लोगों के मुताबिक यह गाना सरकार पर कटाक्ष कर रहा है। गाने का विरोध करते हुए इसको हटाने की मांग हो रही हैं। गाने पर हो रहे विवाद के बाद निर्माता इस गाने को हटाने के लिया तैयार है। इसके बावजूद फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। बता दें कि फन्ने खां के सामने और दो फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। ये दोनों फिल्में मुल्क और कारवां हैं। फिल्म फन्ने खां का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। बता दें, फ़िलहाल अनिल कपूर और राजकुमार राव फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों इस दोनों का फिल्म प्रमोशन का अंदाज वाकई निराला दिखा। अनिल 61 साल के हो गए हैं, इसके बावजूद उनकी एनर्जी कही कम पड़ती नजर नहीं आ रही हैं। ‘फन्ने खां’ के प्रमोशन के लिए वो कभी सड़कों पर नाच रहे हैं, तो कभी दीवार पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं। और तो और अनिल कपूर शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज देते भी दिखाई दिए। इस दौरान राजकुमार राव भी उनके साथ दिखे।

Leave a comment