पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनाई लोहड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनाई लोहड़ी

‘9, पंत मार्ग’ पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया लोहड़ी का आयोजन। पत्नी आशा हुड्डा संग संभाली मेजबानी.

पुरे देश में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है वंही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए भी इस बार की लोहड़ी राजनीतिक तौर पर नये समीकरणों को पैदा करने वाली रही। हर वर्ष की तरह इस बार भी हुड्डा ने अपने दिल्ली आवास पर ‘दिल्ली दरबार’ में दिग्गजों के साथ-साथ हरियाणा के प्रमुख कांग्रेसियों के साथ लोहड़ी मनाई। बताया जा रहा है कि हुड्डा ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर सभी नेताओं को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा था। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस गलियारों में कुलदीप को पार्टी विधायक दल का नेता बनाए जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेताओं में अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी, अश्विनी कुमार, कपिल सिब्बल, बीके हरिप्रसाद, जतिन प्रसाद, अर्चना डालमिया, नवीन जिंदल, दलबीर सिंह सरीखे वरिष्ठ कांग्रेसी भी नजर आए। ‘9, पंत मार्ग’ पर हुए इस आयोजन की मेजबानी खुद हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा ने संभाली। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मेहमानों को रिसीव करने में जुटे नजर आए।

 

 

Leave a comment