रोडवेज हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने लिया बड़ा फैसला।

रोडवेज हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने लिया बड़ा फैसला।

पूरे हरियाणा में पिछले 6 दिनों से चल रही रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की हड़ताल से जहा आम जनता को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा हैं वही हरियाणा सर्व कर्मचारी महासंघ ने  प्रदेश स्तरीय  आपात बैठक में  रोडवेल तालमेल कमेटी की हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया हैं।

और ऐलान किया  हैं की अगर सरकार रोडवज कर्मचारियों की मांगो को नहीं मानती तो सोमवार से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर जायेगा और लगभग 22 विभागों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष विशवनाथ शर्मा ने कहा की सरकार  ने  एस्मा जैसे काले कानून को लागु कर  तानाशाही रवैया अपना रही हैं। उन्होंने कहा की रोडवेज कर्मचारीजिन्हे गिरफतार किया गया हैं उन्हें जेल से रिहा करे और तभी मुख्यमंत्री से बातचीत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सोमवार से सभी मुलभुत सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाने का काम करेंगे और जो सरकार विभागों को निगम बनाने जा रही हैं इससे सभी कर्मचारियों को नुकसान होने वाला हैं पहले निगम के सफाई कर्मचारियों को 6-6   तक सैलरी नहीं मिलती हैं हररोज हड़ताल पर चले जाते हैं अगर ऐसा हुआ तो रोडवेज का भी यही हाल होने वाला हैं।

Leave a comment